पिथौरागढ़: जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस ने एक तस्कर को 254 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस की कार्यवाही
साथ ही पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की जा रही अल्टो कार को भी सीज कर दिया है। पुलिस के अनुसार, अवैध नशे के कारोबार और बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में चौकी ऐचोली, कोतवाली पिथौरागढ़ की पुलिस टीम ने बड़ावे रोड पर चेकिंग के दौरान एक अल्टो कार को रोककर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान कार सवार अभियुक्त विजय (निवासी ऐचोली, पिथौरागढ़) के पास से 254 ग्राम (पन्नी सहित) अवैध चरस बरामद हुई।
किया गिरफ्तार
मौके से आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कोतवाली पिथौरागढ़ में NDPS एक्ट की धारा 8/20/60 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। साथ ही तस्करी में प्रयुक्त अल्टो कार को सीज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस टीम में रहे शामिल
• उप निरीक्षक कमलेश चन्द्र जोशी (चौकी प्रभारी ऐचोली)
• हेड कांस्टेबल कैलाश चन्द्र जोशी
• कांस्टेबल अजय बोरा
• कांस्टेबल त्रिलोक सिंह