Site icon Khabribox

पिथौरागढ: मेडिकल कॉलेज और बेस अस्पताल को मिले 17 नये जूनियर रेजीडेंट चिकित्सक

पिथौरागढ़ से जुड़ी खबर सामने आई है। पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज और बेस अस्पताल में 17 नये जूनियर रेजीडेंट चिकित्सकों की तैनाती हुई है।

17 जूनियर रेजीडेंट चिकित्सक मिले

मिली जानकारी के अनुसार बेस और मेडिकल कॉलेज को 17 जूनियर रेजीडेंट चिकित्सक मिल गए हैं। इनमें छह चिकित्सकों ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है। जल्द ही अन्य चिकित्सकों के पदभार संभालने की उम्मीद है‌।  डॉ. अजय आर्या, प्राचार्य मेडिकल कॉलेज पिथौरागढ़ ने बताया कि 17 नये रेजीडेंट चिकित्सक मिल गए हैं। जिसमें से छह ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है। अन्य भी जल्द कार्यभार ग्रहण कर लेंगे।



Exit mobile version