Site icon Khabribox

पिथौरागढ़: सेना में नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी के आरोपी को ग्वालियर पहुंचकर दिया नोटिस

पिथौरागढ़ जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। थल के एक युवक को सेना में नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को पुलिस ने मध्य प्रदेश ग्वालियर पहुंचकर नोटिस दिया।

धारा 420 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू

पुलिस के मुताबिक बीते जुलाई को थल भट्टीगांव निवासी नरेश सिंह ने पुलिस को तहरीर दी। उनका कहना था कि कुलदीप नामक एक व्यक्ति ने स्वयं को देहरादून आर्मी मेडिकल कोर में कार्यरत बताया और नौकरी दिलाने के नाम पर 6 लाख रुपए ठग लिए। तहरीर के आधार पर प्रभारी निरीक्षक डीडीहाट हिमांशु पंत के नेतृत्व में पुलिस ने भादवि की धारा 420 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान आरोपी की पहचान नीरज सिंह आगरा व हाल निवासी ग्वालियर के तौर पर हुई।

शामिल रहे

टीम में साइबर सैल के एसआई मनोज पांडेय, एसआई मनोज कुमार, हेड कांस्टेबल अशोक कुमार, कांस्टेबल सतेंद्र सुयाल, देवेंद्र सिंह, आनंद सिंह राणा शामिल रहे।

Exit mobile version