Site icon Khabribox

पिथौरागढ़: सरकारी कार्य में बाधा डालने वाले चार आरोपियों को नोटिस तामिल, जानें पूरा मामला

पिथौरागढ़ से जुड़ी खबर है।  नगर में पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा डालने वाले चार आरोपियों को नोटिस तामिल किया है।

जानें पूरा मामला

पुलिस के मुताबिक बीते 25 नवंबर को राजस्व उपनिरीक्षक शेलेंद्र सिंह ने कोतवाली में तहरीर दी। उनका कहना था कि बेड़ा निवासी रमेश राम की मौत पर परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए राजस्व क्षेत्र में तहरीर दी। आरोप है कि मृतक के पोस्टमार्टम के बाद अमित पुरुरानी, गोविन्द बौद्ध, सुरेश राम सहित 10 अन्य व्यक्ति परिजनों को गुमराह कर शव कलक्ट्रेट लेकर पहुंचे। यहां उन्होंने शव को गेट के समीप रखकर रास्ता बंद किया। इससे आने-जाने वाले लोगों को दिक्कत हुई। उक्त लोगों ने जान- बूझकर गिरोह बनाकर सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई।

नोटिस तामिल कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत होने की सख्त हिदायत

तहरीर के आधार पर पुलिस ने भादवि की धारा 147, 186, 297, 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। विवेचक एसआई हीरा सिंह डांगी ने आरोपी विजय कुमार, सुन्दर राम, साजन कुमार और किशन कुमार को धारा 41(क) सीआरपीसी के तहत नोटिस तामिल कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत होने की सख्त हिदायत दी है।

Exit mobile version