Site icon Khabribox

पिथौरागढ़: लाखों रुपये की ठगी करने के मामले में एक अभियुक्त गिरफ्तार

दिनाँक- 01.12.2021 को शिकायतकर्ता श्री कुलवन्त सिंह, कनिष्ठ अभियन्ता संविदा, पीएमजीएसवाई पिथौरागढ़ द्वारा कोतवाली पिथौरागढ़ में तहरीर दी गई कि ओम पुस्तक भण्डार के मालिक केवलानन्द पुनेठा तथा भूपेश पुनेठा व दिगम्बर पुनेठा द्वारा उनको लाभ का प्रलोभन देकर लगभग 4,10,000/-रुपये की धोखाधड़ी की गई ।

अभियोग पंजीकृत किया गया

तहरीर के आधार पर  तीनों अभियुक्तों के विरुद्ध कोतवाली पिथौरागढ़ में धारा- 420 भा0द0वि0 के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया । पुलिस अधीक्षक महोदय पिथौरागढ़, श्री लोकेश्वर सिंह के आदेशानुसार, उपरोक्त अभियुक्त गणों की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पिथौरागढ़, श्री प्रभात कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त गणों के मिलने के सभी सम्भावित स्थानों पर चैकिंग/छापेमारी करते हुए दिनाँक- 02.12.2021 को उपरोक्त मुकदमे में नामजद अभियुक्त केवलानन्द पुनेठा पुत्र हरीदत्त पुनेठा, निवासी- सिलपाटा पिथौरागढ़, को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया । शेष अन्य 02 अभियुक्तों की तलाश जारी है ।

गिरफ्तारी टीम में शामिल आधि0 /कर्म0 गण:-

प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पिथौरागढ़, श्री प्रभात कुमार, उ0नि0 पवन जोशी, कोतवाली पिथौरागढ़,
उ0नि0 प्रकाश चन्द्र पाण्डेय, प्रभारी एस0ओ0जी0
उ0नि0 जावेद हसन, एस0ओ0जी0 शामिल रहे ।

Exit mobile version