Site icon Khabribox

पिथौरागढ़: ढाबे की आड़ में शराब बेचने पर संचालक गिरफ्तार, मिशन मर्यादा के तहत 24 लोगों के विरूद्ध चालानी कार्रवाई

पिथौरागढ़ जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह के आदेश पर पुलिस ने होटल, ढाबों की आड़ में अवैध शराब का कारोबार करने वालों की धरपकड़ को चेकिंग अभियान चलाया।

ढाबे की आड़ में चला रहा था शराब का धंधा

प्रभारी निरीक्षक कोतवाली चंचल शर्मा के नेतृत्व में कुमौड़ तिराहे के समीप एक ढाबे संचालक को शराब बेचते हुए पकड़ा। मिशन मर्यादा के तहत 24 लोगों के विरूद्ध पुलिस एक्ट के तहत चालान की कार्रवाई की गई।

टीम में शामिल रहे

इस दौरान उपनिरीक्षक बसन्त पंत, हेड कांस्टेबल राजकुमार ,वीरेन्द्र जीना शामिल रहे।

Exit mobile version