Site icon Khabribox

पिथौरागढ: साइबर जागरूकता गोष्ठी का आयोजन, दी साइबर ठगी की जानकारी


पिथौरागढ़ से जुड़ी खबर सामने आई है। पिथौरागढ में साइबर जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया। यह गोष्ठी नगर के जीआईसी मार्ग स्थित आईटीडीए कैल्क में देवभूमि शिक्षा केंद्र न्यू सेरा ने आयोजित किया।

हेल्पलाइन नंबर 1930 की दी जानकारी

जिसमें साइबर एक्सपर्ट नीरज चंद्र जोशी ने कहा कि सतर्कता से ही साइबर ठगी से बचाव संभव है। उन्होंने युवाओं से लॉटरी से संबंधित कॉल आने वाले लोगों के बहकावे में न आने, बैंक संबंधी जानकारी साझा न करने की नसीहत दी है। साथ ही उन्होंने साइबर धोखाधड़ी का शिकार होने पर तुरंत पुलिस के हेल्पलाइन नंबर 1930 पर जानकारी देने को कहा है।

यह लोग रहें मौजूद

इस मौके पर जुबेर अंसारी, बंशीधर, जगदीश लोहनी, दमयंती लोहनी, आरती विश्वकर्मा, मुस्कान लोहनी, शीला, मनोज कुमार, चंद्रेश कुमार, महेश उप्रेती आदि मौजूद रहे।

Exit mobile version