Site icon Khabribox

पिथौरागढ़: नगर में जाम से परेशान रहे लोग, झेलनी पड़ रही है खासी दिक्कत

पिथौरागढ़ से जुड़ी खबर सामने आई है। नगर में जाम में कई वाहन फंसे रहे। जिससे लोगों को खासी परेशानी झेलनी पड़ी। शनिवार को सुबह से ही यहां धारचूला मार्ग से बेस अस्पताल को जाने वाली सड़क में लंबा जाम लगा रहा। आधे घंटे से अधिक समय तक इस सड़क में वाहन फंसे रहे। लंबे जाम के कारण आम जन को भी दिक्कतें झेलनी पड़ी।

पैदल आवाजाही में भी लोगों को हो रही है परेशानी

नगर में सड़क किनारे वाहनों को पार्क करने की सुविधा नहीं है। इसके बावजूद रई से डानबास्को स्कूल की तरफ लगे जाम ने यातायात व्यवस्था को पटरी से उतार दिया। इस मार्ग में जाम के कारण लोगों को पैदल आवाजाही में भी दिक्कत झेलनी पड़ी।

Exit mobile version