Site icon Khabribox

पिथौरागढ़: पुलिस की कार्यवाही, मिशन मर्यादा के तहत 43 लोगों के खिलाफ की चालानी कार्रवाई

पिथौरागढ़ से जुड़ी खबर सामने आई है। पुलिस कि लगातार अभियान जारी है।

पुलिस की कार्यवाही

इसी क्रम में पुलिस ने मिशन मर्यादा के तहत जिले में 43 लोगों के विरूद्ध कार्रवाई की है। एसपी लोकेश्वर सिंह के निर्देश पर दीवाली को देखते हुए पुलिस ने यहां अभियान चलाया। इस दौरान शांति व्यवस्था भंग करने पर तारा राम ,चतुरापानी, गंगोलीहाट को गिरफ्तार किया गया । एक व्यक्ति के विरूद्ध कोटपा अधिनियम के तहत चालान की कार्रवाई की गयी ।

Exit mobile version