पिथौरागढ़: जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने और सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए पिथौरागढ़ पुलिस ने हुड़दंगियों और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है।
पुलिस की कार्यवाही
जिस पर पुलिस ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चलाए गए विशेष चेकिंग अभियान के दौरान कुल 135 लोगों के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हुड़दंग मचाने, शांति व्यवस्था भंग करने और यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों को बख्शा नहीं जा रहा है। पुलिस टीम ने ऐसे सभी लोगों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई की है। पिथौरागढ़ पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया है कि कानून और नियमों के साथ खिलवाड़ करने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। अगर कोई भी व्यक्ति यातायात नियमों का उल्लंघन करेगा या शांति व्यवस्था बिगाड़ने का प्रयास करेगा, तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।