Site icon Khabribox

पिथौरागढ़: अवैध दवाओं की बिक्री पर पुलिस व औषधि विभाग का एक्शन, डीडीहाट में मेडिकल स्टोरों पर की औचक छापेमारी

पिथौरागढ़: पिथौरागढ़ जिले में अवैध और प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री पर रोक लगाने के लिए पुलिस और औषधि विभाग ने संयुक्त अभियान चलाया।

विभाग का अभियान

जिसमें थानाध्यक्ष संजय जोशी के नेतृत्व में कोतवाली डीडीहाट पुलिस और औषधि निरीक्षक की टीम ने क्षेत्र के विभिन्न मेडिकल स्टोरों में औचक निरीक्षण अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान संयुक्त टीम ने मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस, दवाओं के क्रय-विक्रय के बिल, स्टॉक रजिस्टर और अन्य जरूरी वैधानिक दस्तावेजों को खंगाला। टीम ने इस बात की भी जांच की कि दुकानें नियमों के अनुसार संचालित हो रही हैं या नहीं।

बिना पर्चे के नशीली दवाएं बेचने पर दी चेतावनी

पुलिस और औषधि विभाग ने दुकान संचालकों को सख्त हिदायत दी कि बिना किसी योग्य चिकित्सक के परामर्श (डॉक्टर के पर्चे) के नशीली या प्रतिबंधित दवाएं किसी को भी न बेची जाएं। मेडिकल संचालकों को औषधि अधिनियम के नियमों का कड़ाई से पालन करने, अपने स्टॉक रजिस्टरों को अपडेट रखने और आम जनता के स्वास्थ्य के साथ किसी भी तरह का खिलवाड़ न करने के निर्देश दिए गए हैं। यह अभियान जारी रहेगा।

Exit mobile version