Site icon Khabribox

पिथौरागढ़: पुलिस ने 01 वारण्टी को उधमसिंहनगर से किया गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक महोदय पिथौरागढ़ श्री लोकेश्वर सिंह के आदेशानुसार, माननीय न्यायालय से जारी गैर जमानतीय वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु जनपद पुलिस द्वारा सघन अभियान चलाया जा रहा है ।

01 वारण्टी  गिरफ्तार

जिस क्रम में दिनाँक- 30.09.2021 को थानाध्यक्ष गंगोलीहाट, श्री मदन सिंह बिष्ट के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा मा0 न्यायालय से Fir no. 10/2017 धारा- 420 /465 /467/471, बनाम-  प्रेम सिंह में जारी गैर जमानतीय वारंट के अनुपालन में, वारण्टी फिरोज अहमद पुत्र नूर अहमद, निवासी काजीसेरा कानून गोयान वार्ड नंबर 03 काशीपुर, जनपद ऊधम सिंह नगर को काजीसेरा, उधमसिंहनगर से गिरफ्तार कर जनपद पिथौरागढ़ लाया गया, जिसे मा0 न्या0 में पेश किया जा रहा है।

पुलिस टीम का विवरण

उ0नि0 दिनेश चन्द्र सिंह, कानि0 विनोद कुमार शामिल रहे ।

Exit mobile version