Site icon Khabribox

पिथौरागढ़: महिला को शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने वाले व्यक्ति को पुलिस ने किया गिरफ्तार

महिला को शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने वाले व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कालिका धारचूला निवासी एक महिला द्वारा कोतवाली धारचूला में तहरीर दी थी कि धीरेन्द्र सिंह सोनाल द्वारा उसके साथ शादी करने की बात बोलकर उसके साथ शारीरिक शोषण किया तथा अब शादी के इनकार कर दिया तथा जान से मारने की धमकी दे रहा है ।

अभियुक्त गिरफ्तार

तहरीर के आधार पर कोतवाली धारचूला में धारा 376/504/506 IPC के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया ।पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ लोकेश्वर सिंह के निर्देशन में सीओ धारचूला नरेन्द्र पन्त के पर्यवेक्षण में SHO धारचूला के0एस0रावत के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा उक्त अभियुक्त धीरेन्द्र सिंह सोनाल पुत्र स्व0 देव सिंह सोनाल निवासी हिमखोला, पो0 छलमाछिलासू पिथौरागढ़ को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेज दिया गया है ।

पुलिस टीम

1-उ0नि0 अम्बी राम
2-उ0नि0 प्रदीप कुमार
3-का0 विरेन्द्र सिंह
4-का0 महेन्द्र कुमार

Exit mobile version