Site icon Khabribox

पिथौरागढ़: महिला की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर लोगों को आपत्तिजनक वीडियो/ मैसेज भेजने वाले अल्मोड़ा निवासी व्यक्ति को पुलिस ने किया गिरफ्तार

दिनाँक- 27.01.2021 को ग्राम नमजला, थाना मुनस्यारी, निवासी एक महिला द्वारा साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन, कुमायूँ परिक्षेत्र नैनीताल, उत्तराखंड में एक प्रार्थना पत्र ईमेल के जरिए प्रेषित कर शिकायत की गई थी कि एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसकी फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर अन्य लोगों को गाली- गलौच व आपत्तिजनक वीडियो एवं मैसेज भेजे जा रहे हैं। शिकायती प्रार्थना पत्र की जाँच करने के पश्चात्‌ साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन, कुमायूँ परिक्षेत्र नैनीताल की जाँच के आधार पर थाना मुनस्यारी में दिनाँक- 25.05.2021 को धारा- 504 IPC व 66(C)/67 IT Act बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।

टीम गठित की गयी

पुलिस अधीक्षक महोदय पिथौरागढ़ द्वारा उक्त मामले को गम्भीरता से लेते हुए अभियुक्त की त्वरित गिरफ्तारी हेतु टीम गठित की गयी। पुलिस टीम द्वारा साइबर/ सर्विलांस सैल की मदद से पतारसी- सुरागरसी करते हुए विवेचना के दौरान प्रकाश में आए अभियुक्त विभांशु जंगपांगी पुत्र भगवान सिंह जंगपांगी, निवासी- जानकीपुरम लखनऊ, उत्तर प्रदेश, हाल निवासी A-1 ए0पी0एस0 टावर पूर्वी पोखरखाली अल्मोड़ा को  दिनाँक- 12.01.2022 को गिरफ्तार कर धारा 41(क) Crpc का नोटिस दिया गया। अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन को भी कब्जे पुलिस लिया गया।

टीम में शामिल अधि0/ कर्म0 गण:-

1. प्रभारी निरीक्षक थाना मुनस्यारी, श्री श्याम लाल विश्वकर्मा ।

साइबर/ सर्विलांस सैल
1. उ0नि0 प्रियंका इजराल- प्रभारी साइबर सैल
2. कानि0 अरविन्द कुमार
3. कानि0 विपिन ओली
4. कानि0 मनोज कुमार।

Exit mobile version