Site icon Khabribox

पिथौरागढ़: शारीरिक शोषण व जान से मारने की धमकी देने वाले व्यक्ति को पुलिस ने किया गिरफ्तार

दिनांक 11/12/2021 को वादनी/ पीड़िता द्वारा थाना जाजरदेवल में लिखित तहरीर दी गयी कि पंकज चंद पुत्र परवीन चंद द्वारा वादिनी को शारीरिक व मानसिक रूप से शोषण तथा जान से मारने की धमकी दी जा रही है।

युवक गिरफ्तार

वादिनी की तहरीर के आधार पर थाना जाजरदेवल में धारा 506 भादवी पंजीकृत किया गया जिसकी विवेचना उ0नि0 मीनाक्षी रौतेला द्वारा सम्पादित की जा रही है। दौराने विवेचना  दिनांक 14/12/2021 को मुकदमा उपरोक्त में धारा 376 भादवि की बढ़ोत्तरी करते हुए अभियुक्त पंकज चंद पुत्र परवीन चंद निवासी सबोरा गौझरिया पटिया खटीमा हाल पिथौरागढ़ को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

गिरफ्तार करने वाली टीम

उ0नि0 मीनाक्षी रौतेला, कानि0 सुरेद्र मनराल,
कानि0 नंदन सिंह शामिल रहे ।

Exit mobile version