Site icon Khabribox

पिथौरागढ़: पुलिस ने 10 हजार का ईनामी आरोपी महाराष्ट्र से पकड़ा

पिथौरागढ़ जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। पुलिस और साइबर सैल की टीम ने दस हजार के एक ईनामी आरोपी को महाराष्ट्र से पकड़ा है।

आरोपी ने युवती की निजी फोटो और वीडियो बनाकर वायरल करने की दी धमकी

पुलिस के मुताबिक बीते 23 जून को एक युवती ने पुलिस कार्यालय में तहरीर दी। युवती का कहना था कि डीडीहाट कूटा निवासी टिकेंद्र बोरा को वह दो वर्ष से जानती है। दोनों के बीच बातचीत होती थी। इस दौरान युवक ने उसकी निजी फोटो और वीडियो बना ली और वायरल करने की धमकी देने लगा।

इन धाराओं में दर्ज किया गया मुकदमा

तहरीर के आधार पर पुलिस ने युवक के खिलाफ भादवि की धारा 354डी, 376 व 67 आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया। विवेचना बेरीनाग थानाध्यक्ष प्रभात कुमार ने की। आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार फरार चल रहा था। एसआई बसन्त टम्टा के नेतृत्व में पुलिस ने आरोपी युवक को महराष्ट्र के कारेगांव से गिरफ्तार किया है।

टीम में शामिल रहे

टीम में एसआई मनोज पांडेय, हेड कांस्टेबल प्रदीप गिरी, कांस्टेबल मनोज कुमार शामिल रहे।

Exit mobile version