Site icon Khabribox

पिथौरागढ़: पुलिस ने एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

पिथौरागढ़ जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। मुनस्यारी पुलिस ने एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी पकड़ा।

भादवि की धारा 323, 506, 307 के तहत किया मुकदमा दर्ज

पुलिस के मुताबिक बीते 31 अगस्त को बीरबल लसपाल अपने साथियों के आईटीबीपी बैंड के समीप आवाजाही कर रहे थे। इस दौरान उमेश जोशी ने उन पर जानलेवा हमला किया। हमले में उनके सिर पर गंभीर चोट आई। पुलिस ने भादवि की धारा 323, 506, 307 के तहत मुकदमा दर्ज किया। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।

टीम में शामिल रहे

टीम में एसआई बीसी मासीवाल, अपर उपनिरीक्षक कृपाल सिंह, हेड कांस्टेबल प्रदीप पिलख्वाल, मनोज सिंह शामिल रहे।

Exit mobile version