Site icon Khabribox

पिथौरागढ: पुलिस ने सवा तीन किलो चरस के साथ 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

नशे के खिलाफ पुलिस की कार्यवाही-

गुरुवार को पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने एंचोली-बड़ाबे मार्ग में चैंकिग अभियान चलाया। इस दौरान टीम को पंडा निवासी कैलाश सिंह (35) और गिरीश कुमार (32) के पास से 3किलो 264.3 ग्राम चरस बरामद हुई। बताया जा रहा है कि आरोपी ग्रामीण इलाकों से चरस खरीदकर सीमांत में ब्रिकी को ला रहे थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ भादवि की धारा 8/20 एनडीपीसी एक्ट के तहत कार्रवाई की है। पुलिस दोनों से गहन पूछताछ कर रही है, ताकि नशे के अन्य सौदागरों को भी पकड़ा जा सके। एसपी लोकेश्वर सिंह ने टीम की सराहना की है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

यह टीम रही शामिल-

टीम में चंडाक चौकी प्रभारी पवन कुमार जोशी, कांस्टेबल मोहम्मद फईम, बृजेश नयाल, मनीष कुमार, अशोक बुदियाल, होमगार्ड त्रिलोक प्रसाद शामिल रहे।

Exit mobile version