Site icon Khabribox

पिथौरागढ़: पुलिस ने पीड़ित को लौटाए 10.60 लाख रुपए, नौकरी दिलाने के नाम से ठगे गए थे रुपए

पिथौरागढ़ जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। नौकरी दिलाने के पर 10.60 लाख रुपए की ठगी करने वाले से पुलिस ने पीड़ित व्यक्ति को रुपए वापस दिलाए।

नौकरी लगाने के नाम पर ठगे 10.60 लाख

18 अगस्त को मल्ला खतेड़ा लोहाघाट चंपावत निवासी जीवन सिंह बोहरा ने पुलिस कार्यालय में तहरीर दी कि वह वर्ष 2021 में आर्मी की भर्ती के सिलसिले में पिथौरागढ़ आया था। यहां उसकी मुलाकात कालिका धारचूला निवासी देवेंद्र कुमार से हुई। उसने खुद को 8टीएच कुमाऊं रेजिमेंट में नायक बताया। देवेंद्र कुमार ने उससे और उसके चचेरे भाई की नौकरी लगाने के नाम पर 10,60,000 रुपए की धोखाधड़ी कर दी।

पीड़ित को लौटाए 10.60 लाख रुपए

तहरीर के आधार पर जाजरदेवल पुलिस ने धारा- 420 आईपीसी में केस दर्ज किया। एसआई मीनाक्षी मनराल ने कार्रवाई करते हुए पीड़ित को 10.60 लाख रुपये वापस दिलाए। पीड़ित ने पुलिस का आभार जताया।

Exit mobile version