Site icon Khabribox

पिथौरागढ़: पुलिस ने अवैध पत्थर सहित एक टिप्पर वाहन को किया सीज

पुलिस अधीक्षक महोदय पिथौरागढ़ श्री लोकेश्वर सिंह के आदेशानुसार, क्षेत्राधिकारी पिथौरागढ़, श्री अनिल सिंह मनराल एवं क्षेत्राधिकारी धारचूला, श्री विनोद कुमार थापा, के निर्देशन में जनपद क्षेत्रान्तर्गत अवैध खनन करने/ खनन सामग्री परिवहन करने वाले खनन माफियाओं के विरुद्ध सतर्क दृष्टि रखते हुए कड़ी कार्यवाही किये जाने के क्रम में दिनाँक- 05.12.2021 को थानाध्यक्ष गंगोलीहाट श्री मदन सिंह बिष्ट के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान चालक त्रिलोक चन्द्र पाण्डे पुत्र रमेश चन्द्र पाण्डे निवासी हाट गंगोलीहाट पिथौरागढ़ को वाहन सं0 UK 05 CA- 1059 पिकप में अवैध पत्थर परिवहन करने पर धारा- 4/21 खान एवं खनन अधि0 के अन्तर्गत सीज किया गया।

पुलिस टीम

उ0नि0 मदन सिंह बिष्ट – थानाध्यक्ष गंगोलीहाट, उ0नि0 दिनेश चन्द्र, कॉस्टेबल नरेन्द्र देऊपा,
चालक आन सिंह शामिल रहे ।

Exit mobile version