Site icon Khabribox

पिथौरागढ़ :ट्रक में आग लगाने वाले 02 व्यक्तियों को थाना बेरीनाग पुलिस ने किया गिरफ्तार

दिनांक 16.03.2022 को गणाई निवासी श्री पवन तिवारी ने थाना बेरीनाग में तहरीर दी कि नन्दू बोरा व उसके साथियों ने उसके ट्रक में आग लगा दी जिससे काफी नुकसान हो गया । तहरीर के आधार पर थाना बेरीनाग में धारा 435/504 भादवि के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया ।

2 अभियुक्त गिरफ्तार

उ0नि0 किशोर पन्त के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी पतारसी करते हुए दिनांक 16.03.2022 को 02 अभियुक्तगण क्रमशः नन्दू बोरा पुत्र वीर सिंह निवासी कोलिया गांव सिमाली पिथौरागढ़ उम्र 32 वर्ष हिमांशु गंगोला पुत्र स्व0 राजेन्द्र गंगोला नि0 गुनाटांग पिथौरागढ़ उम्र 30 वर्ष को गिरफ्तार किया गया । अग्रिम आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण

1-उ0नि0 किशोर पन्त
2-का0 मोहन सिंह
3-का0 संजीव यादव
4-का0 चालक सुन्दर सिंह

Exit mobile version