Site icon Khabribox

पिथौरागढ़:पुलिस ने गुमशुदा महिला को लोहाघाट (चम्पावत) से किया सकुशल बरामद

दिनाँक- 18.11.2021 को श्री मोहन सिंह महरा पुत्र स्व0 कुँवर सिंह महरा, निवासी- ग्राम व पोस्ट बोरागाँव तहसील डीडीहाट जिला पिथौरागढ़, हाल किरायेदार परवीन सिंह पोखरिया, शिमला कॉलोनी डीडीहाट जनपद पिथौरागढ़ द्वारा स्वयं की पत्नी श्रीमती विमला मेहरा उम्र-29 वर्ष का दिनाँक- 16.11.2021 की प्रात: किराये के कमरे से पिथौरागढ़ अस्पताल जाने को कहकर निकलने तथा वापस न आने के सम्बन्ध में कोतवाली डीडीहाट में प्राथना पत्र दिया गया । जिस सम्बन्ध में कोतवाली डीडीहाट में विमला महरा उपरोक्त की गुमशुदगी पंजीकृत की गयी।

सकुशल बरामद कर लिया गया है

पुलिस अधीक्षक महोदय पिथौरागढ़, श्री लोकेश्वर सिंह के आदेशानुसार, उपरोक्त गुमशुदा की तलाश हेतु प्रभारी निरीक्षक कोतवाली डीडीहाट, श्री हिमांशु पंत के नेतृत्व में एक पुलिस टीम गठित की गई, जिस पर पुलिस टीम द्वारा गुमशुदा के मिलने के सभी सम्भावित स्थानों पर सघन चैकिंग/जानकारी करते हुए दिनाँक- 28.11.2021 को गुमशुदा उपरोक्त को लोहाघाट जनपद चम्पावत से सकुशल बरामद कर लिया गया है। शेष अग्रिम आवश्यक कार्यवाही हेतु गुमशुदा उपरोक्त को उपजिलाधिकारी डीडीहाट महोदय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।

पुलिस टीम

उ0नि0 श्री बसन्त टम्टा, कानि0 प्रदीप गिरी,
महिला कानि0 मनीषा सामन्त शामिल रहे ।

Exit mobile version