Site icon Khabribox

पिथौरागढ़: 25 हजार के इनामी आरोपी को पुलिस ने मुंबई से किया गिरफ्तार, लगातार बदलते जा रहा था अपने ठिकाने

प्रदेश में नशे को समाप्त करने के लिए इतना अभियान चलाया जा रहा है । फिर भी नशे के सौदागर पीछे हटने का नाम नही ले रहे । इसी क्रम में  पिथौरागढ़ पुलिस को पर्वतीय जनपदों में स्मैक तस्करी करने वाले मुख्य आरोपी को पकड़ने में कामयाबी मिली है।

लगातार ठिकाने बदल रहा था अभियुक्त

प्राप्त जानकारी के मुताबिक आरोपी मुरादाबाद अपने स्थाई निवासी लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था। पुलिस ने पहाड़ में स्मैक तस्करी की चेन को तोड़ने के लिए यह मुहिम लंबे समय से चलाई थी। मंगलवार को एसपी लोकेश्वर सिंह ने पत्रकार वार्ता कर स्मैक तस्करी के मुख्य आरोपी मुरादाबाद निवासी रजीउल्ला के मुंबई से गिरफ्तारी कर यहां लाने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आरोपी की लंबे समय से फरार चल रहा था। आरोपी पर 25हजार का ईनाम भी रखा गया था।
पुलिस टीम

टीम में एसआई बसंत पंत, एसआई हीरा सिंह डांगी, हेड कांस्टेबल भूपेन्द्र रावत, जितेन्द्र कुमार शामिल रहे।

Exit mobile version