पिथौरागढ़: आदि कैलास, कैलास मानसरोवर और ऊं पर्वत दर्शन यात्रा के चलते पिथौरागढ़ में पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है।
नया अलग ‘हैलीपोर्ट’ बनाने की तैयारियां शुरू
जिसमें इस वर्ष अब तक करीब 68 हजार श्रद्धालु और पर्यटक जिले में पहुंच चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बढ़ते पर्यटन और वीवीआईपी आवागमन के कारण नैनीसैनी एअरपोर्ट पर हवाई यातायात का दबाव काफी बढ़ गया है। इस समस्या के समाधान और नैनीसैनी एअर रूट की व्यस्तता को कम करने के लिए अब शहर के आसपास एक नया अलग ‘हैलीपोर्ट’ बनाने की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इससे भविष्य में अन्य बड़ी निजी विमान कंपनियों को पिथौरागढ़ से अपनी हवाई सेवाएं शुरू करने का अवसर मिलेगा। दबाव कम होने से नए एयर रूट्स और फ्लाइट्स की संभावनाएं काफी बढ़ जाएंगी।
दो स्थानों पर जमीन चिन्हित
प्रशासन ने नए हैलीपोर्ट के निर्माण के लिए नगर के समीप दो स्थानों पर जमीन का चयन कर लिया है। जल्द ही इनमें से एक स्थान को अंतिम रूप देकर आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।