Site icon Khabribox

पिथौरागढ: स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर आंदोलनकारियों का धरना प्रदर्शन जारी, कहीं यह बात

पिथौरागढ़ से जुड़ी खबर सामने आई है पिथौरागढ के डीडीहाट में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर आंदोलनकारियों का धरना प्रदर्शन जारी है।

99वें दिन भी जारी रहा धरना

जिसमें आज बुधवार को 99वें दिन भी धरना जारी रहा। जिसमें आंदोलनकारियों ने धरनास्थल चिल्ड्रन पार्क पहुंचकर शासन-प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा आंदोलन को सौ दिन पूरे होने जा रहे हैं, लेकिन उनकी मांगों को लेकर अब तक सकारात्मक पहल नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि मांगें पूरी होने तक वह अपना संघर्ष जारी रहेंगे।

यह लोग रहें मौजूद

इस मौके पर रवि बोरा, राजू पानू, राजू बोरा, हिमांशु चुफाल, राजेंद्र चौहान, दीपा चुफाल, किरन चुफाल, तुलसी देवी, रितू मनौला, मीना, राजेंद्र बोरा, दीवान मेहता, शेखर सिंह, देवेंद्र बोरा, चेतन साही आदि मौजूद रहे।

Exit mobile version