पिथौरागढ़ से जुड़ी खबर सामने आई है। देश की रक्षा में जीवन समर्पित करने वाले 1962, 1965 और 1971 के भारत-पाक युद्धों के जांबाज़ योद्धा कैप्टन भीम सिंह ठकुराठी का निधन हो गया है।
शोक की लहर
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। लंबी बीमारी के बाद 93 वर्ष की आयु में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। 16 जुलाई 1935 को जन्मे कैप्टन भीम सिंह ठकुराठी ने वर्ष 1952 में कुमाऊं रेजीमेंट की 14वीं बटालियन में चयनित होकर सैन्य सेवा की शुरुआत की। तीनों युद्धों में उन्होंने साहस, अनुशासन और नेतृत्व का परिचय दिया। उनके निधन से पूर्व सैनिक समुदाय सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।