पिथौरागढ से जुड़ी दुखद खबर सामने आई है। पिथौरागढ के पवन विहार कालोनी निवासी पंकज कन्याल पुत्र श्याम सिंह जम्मू कश्मीर में तैनात थे।
जवान का निधन
जिनका निधन हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार चार दिन पूर्व ड्यूटी के दौरान भारतीय सेना की 432 इंडिपेंडेंट इंजीनियर स्कॉर्डन में सेवारत सैनिक पंकज कन्याल का टॉवर से गिरकर निधन हो गया। इस खबर से परिवार में शोक की लहर है। पंकज सिंह की दो वर्ष पूर्व ही शादी हुई थी और उनका छह माह का बेटा है। आज अंतिम संस्कार मुवानी घाट पर सैन्य सम्मान के साथ किया जाएगा।
सैन्य सम्मान के साथ किया जाएगा अंतिम संस्कार
रतीय सेना की 432 इंडिपेंडेंट इंजीनियर स्कॉर्डन में सेवारत सैनिक पंकज कन्याल का टॉवर से गिरकर निधन हो गया। पंकज सिंह की दो वर्ष पूर्व ही शादी हुई थी और उनका छह माह का बेटा है। आज उनका अंतिम संस्कार मुवानी के रामगंगा नदी घाट पर सैन्य सम्मान के साथ किया जाएगा।