Site icon Khabribox

पिथौरागढ: 22 जनवरी को बौराणी में स्थित राम मंदिर में किया जाएगा सुंदरकांड का पाठ, आयोजित होगा भंडारा

पिथौरागढ़ से जुड़ी खबर सामने आई है। पिथौरागढ में सीमांत जिले में गणाई गंगोली तहसील के बौराणी में स्थित राम मंदिर में आगामी 22 जनवरी को सुंदर कांड का पाठ किया जाएगा।

भजन-कीर्तन और भव्य भंडारे का आयोजन

मिली जानकारी के अनुसार अयोध्या में 22 जनवरी को श्री राम की मूर्ति की प्रतिष्ठा के पावन पर्व पर यहां श्री राम मंदिर में सुंदरकांड का पाठ किया जाएगा। इस मौके पर भजन-कीर्तन और  भव्य भंडारा भी आयोजित किया जाएगा।

लोगों की आस्था का केंद्र

साथ ही बताया कि यह मंदिर बेड़ीनाग, गंगोलीहाट, गणाई क्षेत्र के लोगों का आस्था का केंद्र है। यहां हर साल रामनवमी पर भगवान श्री राम का जन्म दिन भी मनाया जाता है। इस दिन बड़ा मेला भी लगता है।

Exit mobile version