Site icon Khabribox

पिथौरागढ: लावारिस सांड के हमले में शिक्षक की मौत

पिथौरागढ थल कस्बे में लावारिस सांड़ ने 85 वर्षीय पूर्व शिक्षक पर हमला कर दिया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

लावारिस सांड ने किया हमला-

जानकारी के अनुसार थल निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक हीराबल्लभ उपाध्याय सात फरवरी की शाम चार बजे टहलकर घर की ओर लौट रहे थे। तभी लावारिस सांड़ ने उन पर हमला कर दिया। सांड़ ने उन्हें सींगों से उठाकर कई फुट ऊंचाई तक उछाल दिया। जमीन पर गिरने से सिर में गहरी चोट लग गई। इससे हीराबल्लभ गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन उन्होंने रास्ते पर ही दम तोड़ दिया।

Exit mobile version