Site icon Khabribox

पिथौरागढ दुखद: काफल तोड़ते समय टूटी पेड़ की टहनी, गिरने से महिला की मौत

पिथौरागढ से जुड़ी खबर सामने आई है। ‌पिथौरागढ़ में एक महिला पेड़ में चढ़कर काफल तोड़ रही थी। तभी टहनी टूटने से महिला पेड़ से नीचे गिर गई। जिससे महिला की मौत हो गयी।

पेड़ से गिरी महिला

मिली जानकारी के अनुसार पिथौरागढ जिले के बंगापानी तहसील के ग्राम पंचायत जारा जिवली में बीते रविवार को देर शाम गांव की महिलाओं के साथ काफल तोड़ने जंगल गई थी। काफल तोड़ते समय अचानक टहनी टूटने से वह नीचे महिला पथरीली जमीन पर गिर गई। इससे नीमा देवी की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। महिला के दो छोटे बच्चे हैं। पति प्राइवेट नौकरी करता है। इस घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।


Exit mobile version