Site icon Khabribox

पिथौरागढ़: हिंदू जागरण मंच की दो दिवसीय प्रांतीय कार्य समिति बैठक सम्पन्न, प्रदेश के युवा आयाम संयोजक नियुक्त हुए भवानी

पिथौरागढ़ से जुड़ी खबर सामने आई है। पिथौरागढ़ में हिंदू जागरण मंच की दो दिवसीय प्रांतीय कार्य समिति बैठक सम्पन्न हुई।

हुई यह चर्चा

जिसमे भवानी को हिंदू जागरण मंच युवा आयाम का प्रदेश संयोजक नियुक्ति किया गया है। हिंदू जागरण मंच के राष्ट्रीय संगठन मंत्री अशोक प्रभाकर ने सभी कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। उन्होंने संगठन की मजबूती हेतु संगठन के कार्य विस्तार एवं उत्तराखंड प्रदेश में व्याप्त विभिन्न प्रकार की असामाजिक गतिविधियां व अवैध घुसपैठ को लेकर विस्तृत पूर्वक चर्चा वार्ता की। उनके निराकरण हेतु आवश्यक समाधान बताए। साथ ही संगठन के कार्य हेतु नवीन पूर्णकालिक निकाले जाने व आगामी कार्यक्रमों की  विस्तृत योजना रचना भी बनाई गई।

रहें उपस्थित

इस बैठक में पूरे उत्तराखंड प्रांत के सभी जिलों से 60 प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहें। साथ ही सभी प्रांत कार्यकारिणी के सदस्य, प्रांत स्तर के सभी आयामों के सदस्य , सभी जिलों के जिला संयोजक , सह संयोजक उपस्थित रहें।‌

दी शुभकामनाएं

नवनियुक्त युवा आयाम संयोजक भवानी ने प्रांत संयोजक कृष्ण सिंह बोरा, कुमाऊं सम्भाग संगठन मंत्री मोहन जोशी का आभार जताया।‌ सभी जिला, विभाग व प्रांत के कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाइयाँ दी।

Exit mobile version