Site icon Khabribox

पिथौरागढ़: थल उडियारी सड़क मार्ग पर जाख के पास वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त

दिनाँक- 02.12.2021 की रात्रि में समय करीब 22:36 बजे श्री सुरेन्द्र धर्मसत्तू निवासी मुनस्यारी पिथौरागढ़, हाल- आर0 एम0ओ0 हल्द्वानी द्वारा थाना बेरीनाग को सूचना दी गई कि उडियारी बैण्ड से थल मार्ग पर जाख के पास एक वाहन, स्विफ्ट कार दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है जिसमें थल निवासी दो लड़के सवार हैं।

कड़ी मशक्कत के बाद दोनों घायलों को रैस्क्यू कर मुख्य सड़क पर लाया गया

सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष बेरीनाग श्री प्रताप सिंह नेगी पुलिस फोर्स व आपदा उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल को रवाना हुए तथा कालेटी से 2 किमी0 आगे थल मार्ग पर एक तीव्र बैण्ड के पास एक वाहन स्विफ्ट डिजायर संख्या-UK04J 6699, सड़क से करीब 60 से 70 मीटर नीचे गहरी शंकरी खाई में गिरा हुआ था, जिसमें 2 लड़के सवार थे
नितेश जंगपांगी पुत्र श्री कल्याण सिंह जंगपांगी, निवासी- थल पिथौरागढ़, उम्र 28 वर्ष, रित्विक वर्मा पुत्र श्री नवीन लाल वर्मा, निवासी- थल जिला पिथौरागढ़, उम्र 24 वर्ष जो गम्भीर रुप से घायल हो गये थे । पुलिस टीम द्वारा स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद दोनों घायलों को रैस्क्यू कर मुख्य सड़क पर लाया गया तथा उन्हें उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बेरीनाग पहुँचाया गया जहाँ से चिकित्सकों द्वारा दोनों घालयों को उचित उपचार हेतु हायर सेन्टर रेफर किया गया ।

रेस्क्यू टीम में शामिल अधि0/कर्म0 गण-

थानाध्यक्ष बेरीनाग, श्री प्रताप सिंह नेगी, कानि0 सुरेन्द्र दानू,  कानि0 सुरेन्द्र धौनी, कानि0 कैलाश राम
कानि0 मोहन सिंह, HG जीवन जोशी शामिल रहे ।

Exit mobile version