March 28, 2024

Khabribox

Aawaj Aap Ki

पिथौरागढ़: महिला ने एंबुलेंस में दिया बच्चें को जन्म,‌ दोनों स्वस्थ

पिथौरागढ़ से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां बंगापानी में एक गर्भवती का एंबुलेंस में प्रसव हुआ है।

एंबुलेंस में नवजात का जन्म-

जानकारी के अनुसार सोमवार को खीला देवी पत्नी चंद्र सिंह को प्रसव पीड़ा हुई। जिस पर परिजनो ने आपतकालीन सेवा 108 को मदद के लिए कॉल किया। 108 कर्मी गर्भवती को लेकर जिला मुख्यालय आ रहे थे, इस दौरान सरमोली के समीप गर्भवती का प्रसव बढ़ने लगी। इस पर ईएमटी हीरा आर्या और चालक पूरन सिंह ने सड़क किनारे एंबुलेंस रोककर महिला का प्रसव कराया। बाद में दोनों को अस्पताल में भर्ती कर दिया। जिसके बाद मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।