Site icon Khabribox

पिथौरागढ़: युवती को अश्लील मैसेज करने वाले युवक को देहरादून से पकड़ा

पिथौरागढ़ में सोशल साइट्स में युवती को अश्ली मैसेज भेजने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को देहरादून से गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

युवती ने बीते नौ फरवरी को कोतवाली में दी थी तहरीर:

पुलिस के मुताबिक बीते नौ फरवरी को एक युवती ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। तहरीर के मुताबिक बीते जनवरी माह से सोशल साइट्स फेसबुक पर संदीप चंद नामक आईडी से उसे अश्लील मैसेज आ रहे हैं। ब्लाक करने पर उक्त व्यक्ति ने युवती के परिजनों और दोस्तों को गंदे मैसेज और अश्लील फोटो भेजे।

पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर की कार्रवाई:

युवती की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 504/506 व 67 ए आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। साईबर सैल की मदद से पुलिस ने आरोपी विछुल डीडीहाट निवासी लोकेश चंद को देहरादून जीआर बटालियन से गिरफ्तार किया है।

पुलिस टीम में शामिल:

टीम में एसआई जावेद हसन, एसआई प्रियंका इजराल, कांस्टेबल गोविंद सिंह, मनीष सिंह, सत्येंद्र सिंह, मनोज कुमार, विपिन ओली शामिल रहे।

Exit mobile version