Site icon Khabribox

पिथौरागढ: पैर फिसलने से खाई में गिरा युवक, मौत

पिथौरागढ से जुड़ी खबर सामने आई है। पिथौरागढ के धारचुला में एक युवक की खाई में गिरने से मौत हो गई।

खाई में गिरने से बागेश्वर के युवक की मौत

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस के अनुसार बागेश्वर के कपकोट निवासी दीपक सिंह ऐंठानी (22) पुत्र गोविंद सिंह दोस्तों के साथ घूमने के लिए दारमा घाटी आया था। मंगलवार की सुबह उर्थिंग नामक स्थान पर युवक का पैर फिसल गया और वह लगभग 50 मीटर नीचे खाई में गिर गया। जिसके बाद युवक के दोस्त उसे धारचूला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गये। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Exit mobile version