Site icon Khabribox

पिथौरागढ़: गणाई गंगोली में युवक की हत्या कर शव नदीं में फेंका

पिथौरागढ़: गणाई गंगोली के जौलियाखेत में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गयी । बताया जा रहा है कि युवक का शव हत्या के बाद कुलुर नदी में फेंक दिया गया ।

सूचना पाकर पहुंची पुलिस

जानकारी के अनुसार पिथौरागढ़ के गणाई गंगोली के जौलियाखेत में युवक की हत्या कर उसका शव मुख्यालय से तीन किमी दूर कुलुर नदीं में फेक दिया गया । रविवार को नदीं में लोगों ने शव को देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी गई । सूचना पर बेड़ीनाग थानाध्यक्ष प्रताप सिंह नेगी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शव को नदी से बाहर निकाला गया।मृतक की पहचान प्रयाग राम (25 वर्ष) पुत्र राजन राम किमखोला निवासी के रूप में हुई है । मृतक मजदूरी करता था । उसके पांच और सात साल के दो बच्चे हैं ।

जांच में जुटी पुलिस

मृतक की आँत भी बाहर निकली थी संभावना जताई जा रही है कि मृतक की धारदार हथियार से हत्या हुई होगी । पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर  पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Exit mobile version