Site icon Khabribox

देश में जल्द चलन में आ सकते हैं प्लास्टिक के नोट, सरकार ने 10 और 20 रुपये के पॉलीमर बैंकनोट के फील्ड ट्रायल को दी मंजूरी, एक क्लिक में पढ़िए पूरी खबर

​देश में जल्द ही पारंपरिक कागज के नोटों की जगह प्लास्टिक (पॉलीमकर) के नोट चलन में दिखेंगे। जी हां सरकार ने संसद में एक बड़े अपडेट के तहत जानकारी दी है कि 10 रुपये और 20 रुपये के एक-एक अरब पॉलीमर बैंकनोटों के फील्ड ट्रायल को मंजूरी दे दी गई है।

दी यह जानकारी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, वित्त मंत्री ने राज्यसभा में एक लिखित जवाब में बताया कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने अपने केंद्रीय बोर्ड की सिफारिश पर, ‘रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया एक्ट, 1934’ की धारा 25 के तहत सरकार को इस संबंध में प्रस्ताव भेजा था।आरबीआई के प्रस्ताव में कहा गया था कि फील्ड ट्रायल के सफल होने के बाद इन दोनों मूल्यवर्गों (10 और 20 रुपये) में पॉलीमर बैंकनोटों को नियमित रूप से जारी किया जाएगा। वित्त मंत्री ने स्पष्ट किया, “सरकार ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। आरबीआई के अनुसार, इन पॉलीमर बैंकनोटों को कागज वाले बैंक नोटों के साथ ही सर्कुलेशन में लाने का प्रस्ताव है।”


​जानें कब तक आएंगे

​खरीद प्रक्रिया के संबंध में सरकार ने जानकारी देते हुए बताया है कि यह अभी शुरुआती चरण में है। यही वजह है कि फिलहाल यह बताना संभव नहीं है कि पॉलीमर बैंकनोट बाजार में कब तक उतारे जाएंगे या इनकी छपाई और खरीद पर कुल कितना खर्च आएगा।

Exit mobile version