उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन के साथ आठ पदक जीते हैं। पटियाला के नेताजी सुभाष राष्ट्रीय खेल संस्थान में नॉर्थ जोन खेलो इंडिया महिला वुशु प्रतियोगिता आयोजित हुई।
उत्तराखंड के सितारों ने अपनी चमक से रोशन किया प्रदेश का नाम
जिसमें उत्तराखंड के सितारों ने शानदार प्रदर्शन किया। इसमें खिलाड़ियों ने एक स्वर्ण समेत आठ पदक जीते। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस विभाग में तैनात ज्योति वर्मा ने तालू स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। इसी स्पर्धा में कोटद्वार की खुशबू, नैनीताल की प्रियांशी और देहरादून की अंशिका असवाल ने कांस्य पदक जीते। सांडा स्पर्धा में नैनीताल की नीति पांडेय और उन्नति ने रजत, दून की अराध्या कुंवर ने कांस्य पदक जीते।