पिथौरागढ़-थल मोटर मार्ग पर मुवानी के समीप बीते कल एक मैक्स अनियंत्रित होकर 150 फीट गहरी खाई में गिरकर बरसाती नाले में गिर गई।
पिथौरागढ़ में दर्दनाक हादसा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस हादसे में आठ यात्रियों की मौत हो गई जबकि छह की हालत गंभीर हैं। मृतकों में तीन छात्राएं भी हैं। सभी मृतक और घायल बोकटा गांव के हैं। इस हादसे पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने शोक जताया है। वहीं पीएम नरेंद्र मोदी ने भी शोक व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिथौरागढ़ सड़क हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है और मृतकों के परिजनों के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2-2 लाख रुपये और घायलों के लिए 50,000 रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है।
की यह घोषणा
पीएमओ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हवाले से लिखा, ‘उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में सड़क दुर्घटना से हुई जान-माल की हानि से दुखी हूं। इस दुर्घटना में अपने प्रियजनों को खोने वालों के प्रति संवेदना। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।’