Site icon Khabribox

प्रतिष्ठित वास्तुकार बालकृष्ण दोशी को रॉयल गोल्ड मेडल सम्मान के लिए पीएम मोदी ने दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रतिष्ठित वास्तुकार बालकृष्ण दोशी से बात की और उन्हें रॉयल गोल्ड मेडल-2022 से सम्मानित किए जाने पर बधाई दी।

वास्तुकला के क्षेत्र में बालकृष्ण दोशी का योगदान महत्‍वपूर्ण है

श्री मोदी ने कहा कि वास्तुकला के क्षेत्र में बालकृष्ण दोशी का योगदान महत्‍वपूर्ण है। प्रधानमंत्री ने कहा कि उनके कार्यों को उनकी रचनात्मकता, विशिष्टता और विविध प्रकृति के लिए विश्व स्तर पर सराहा जाता है। रॉयल गोल्ड मेडल वास्तुकला के सर्वोच्च सम्मानों में से एक है।

Exit mobile version