Site icon Khabribox

रविदास जयंती: पीएम मोदी ने कीर्तन में लिया भाग, सभी के कल्याण की प्रार्थना की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज रविदास जयंती पर दिल्ली के करोल बाग में गुरु रविदास विश्राम धाम मंदिर में दर्शन किए। उन्‍होंने शबद कीर्तन में भाग लिया और लोगों के कल्याण के लिए प्रार्थना की।

समाजिक कुरुतियों को खत्म करने के लिए जीवन समर्पित किया

इस दौरान उन्होंने कहा ,जिस तरह से गुरु रविदास ने समाज से जात-पात और छुआछूत जैसी कुरीतियों को खत्म करने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया उससे सभी को प्रेरणा मिलती है।

संत रविदास जी ने अपनी लेखन शैली व रचनाओं में हमेशा मानवीय एकता व समानता पर बल दिया था। उनके समानता, सद्भावना और करुणा के संदेश हमें युगों-युगों तक प्रेरित करते रहेंगे।

Exit mobile version