Site icon Khabribox

पीएम नरेंद्र मोदी का ऐलान, इस योजना के तहत पहली नौकरी मिलने पर युवाओं को सरकार देगी 15 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि, जानें

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। बीते कल शुक्रवार को देशभर में धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस मनाया गया।

लागू हुई यह योजना

इस मौके पर दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर पर झंडा फहराया। इस दौरान उन्होंने देश को संबोधित भी किया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी ने कई ऐलान भी किए हैं। दरअसल जीएसटी की समीक्षा के साथ ही पीएम नरेंद्र मोदी ने पीएम विकसित भारत रोजगार योजना की शुरुआत की है। उन्होंने बीते कल 15 अगस्त से प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना लागू कर दी है।

ऐसे मिलेगा लाभ
रिपोर्ट्स के मुताबिक इस योजना के तहत पहली नौकरी मिलने पर युवाओं को 15 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। जिसमें निजी क्षेत्र में पहली नौकरी पाने वाले लड़के और लड़कियों को 15 हजार रुपये सरकार की तरफ से दिए जाएंगे। हालांकि इसमें कई शर्तें भी लगाई गईं हैं। इसके तहत नौकरी पाने वाले युवा को उस कंपनी में कम से कम छह महीनों तक काम करना होगा। इसके साथ ही कंपनी का EPFO में रजिस्टर्ड होना जरूरी है। इस योजना के तहत अगले 2 सालों में 3.5 करोड़ से ज्यादा नौकरियां पैदा करने का टारगेट रखा गया है।

Exit mobile version