Site icon Khabribox

पीएम नरेंद्र मोदी ने सरकारी विभागों में नवनियुक्त 1 लाख से अधिक युवकों को बांटे नियुक्ति पत्र

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सोमवार को रोजगार मेले के तहत वीडियो कॉफ्रेंसिंग के जरिये सरकारी विभागों में नवनियुक्त 1 लाख से अधिक युवकों को नियुक्ति पत्र बांटे।

दी बधाई

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पीएम मोदी ने कहा कि आज 1 लाख से ज्यादा युवाओं को सरकारी नौकरी के लिए नियुक्ति पत्र दिए गए है। इस मौके पर पीएम ने कहा कि आपने कड़ी मेहनत से ये सफलता हासिल की है। मैं आप सभी को और आपके परिवारों को बहुत-बहुत बधाई देता हूं।

Exit mobile version