Site icon Khabribox

पेपर लीक पर एक्शन में पीएम नरेंद्र मोदी: इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियो, व्यूज और फॉलोअर्स का बन गया नया रिकॉर्ड

​देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। बीते कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के युवाओं को संबोधित करते हुए एक विशेष वीडियो संदेश साझा किया है।

बड़ी संख्या में जुड़ें युवा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक देर रात जारी किए गए इस वीडियो के माध्यम से पीएम नरेंद्र मोदी ने देश में लगातार चर्चा का विषय बने पेपर लीक मामले पर सीधे छात्रों से बातचीत की। जिसके बाद सोशल मीडिया पर इस वीडियो के आते ही डिजिटल वर्ल्ड में नया रिकॉर्ड बन गया। पीएम नरेंद्र मोदी का यह वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर होते ही तेजी से वायरल हो गया। महज 24 घंटे से भी कम समय में इस वीडियो पर करीब 280 मिलियन (28 करोड़) व्यूज आ चुके हैं। इसके अलावा वीडियो अपलोड होने के वक्त पीएम नरेंद्र मोदी के इंस्टाग्राम पर 101 मिलियन फॉलोअर्स थे, जो मात्र 12 घंटे में बढ़कर 102 मिलियन (10.2 करोड़) हो गए।

​”पेपर लीक कोई मामूली मुद्दा नहीं” – पीएम

छात्रों और उनके परिवारों के दर्द को समझते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने वीडियो में आश्वासन दिया कि सरकार इस मुद्दे को लेकर पूरी तरह गंभीर है। कहा कि फ्रेंड्स, मैं जानता हूं कि पेपर लीक कोई मामूली मुद्दा नहीं है। यह लाखों छात्रों और उनके परिवारों के लिए बहुत दुखद है, इसीलिए पिछले ढाई महीनों में कई कदम उठाए गए हैं। उन्होंने आगे जानकारी दी और कहा कि पेपर लीक के मामलों की त्वरित सुनवाई के लिए फास्ट-ट्रैक कोर्ट बनाए जाने के निर्देश दिए गए हैं। देर रात विभागों से मिली रिपोर्ट पर कैबिनेट में विस्तृत चर्चा होगी। कैबिनेट सदस्यों के सुझावों के आधार पर इसे अंतिम रूप देकर संसद के दूसरे सप्ताह के दौरान (सोमवार से) बिल पास कराने का प्रयास किया जाएगा। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने कैबिनेट सहयोगियों को भी युवाओं से सीधा संवाद स्थापित करने की सलाह दी है।

Exit mobile version