Site icon Khabribox

15 अगस्त पर पीएम नरेंद्र मोदी लाल किले से देंगे भाषण, ऐतिहासिक भाषण के लिए जनता से मांगे विचार, जानें कैसे और कहां दे सकते हैं आप अपनी राय

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। आगामी 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस है। ऐसे में सभी भारतीयों की निगाहें दिल्ली के लाल किला पर टिकीं होती हैं।

आज़ादी की 79वीं वर्षगांठ

इस साल देश अपनी आज़ादी की 79वीं वर्षगांठ मनाने जा रहा है। इस दिन सभी प्रधानमंत्री का ध्वजारोहण देखने और उनका भाषण सुनने के लिए काफी उत्सुक रहते हैं। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार 12वीं बार लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित करने जा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बार पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण या संबोधन के लिए जनता से एक विशेष मदद मांगी है। जिसमें उन्होंने एक्स प्लेटफॉर्म पर जनता से स्वतंत्रता दिवस के भाषण के लिए उनकी राय मांगी है। पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने पोस्ट में कहा- “जैसे-जैसे हम इस साल के स्वतंत्रता दिवस के करीब आ रहे हैं, मैं अपने साथी भारतीयों से सुनने के लिए उत्सुक हूँ! आप इस साल के स्वतंत्रता दिवस के भाषण में किन विषयों या विचारों को प्रतिबिंबित होते देखना चाहेंगे?”

यहां करें शेयर

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि लोग MyGov और NaMo ऐप पर खुले मंच पर अपने विचार साझा कर सकते हैं। इस लिंक के माध्यम से 12 अगस्त तक आईडिया शेयर किया जा सकता है। 30 जुलाई से यह लिंक शुरू हो गया है।

Exit mobile version