देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से एक खास अपील की है।
की यह अपील
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पीएम नरेंद्र मोदी ने बीते रविवार को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 135वें एपिसोड के माध्यम से देशवासियों से यह खास अपील की। जिसमें उन्होंने त्यौहारों को पर्यावरण के अनुकूल मनाने और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मजबूत करने का आह्वान किया है। इस दौरान उन्होंने गणेश उत्सव के मद्देनजर मिट्टी की मूर्तियों को प्राथमिकता देने और चीन में बनी प्लास्टर ऑफ पेरिस (POP) की मूर्तियों के बहिष्कार पर जोर दिया।
मिट्टी की मूर्तियों से पर्यावरण और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मिलेगा लाभ
प्रधानमंत्री ने कहा कि आस्था और प्रकृति के बीच गहरा संबंध है, जिसे बनाए रखना हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि POP से बनी मूर्तियां पर्यावरण के लिए अत्यंत नुकसानदेह हैं। उन्होंने कारीगरों से मिट्टी की मूर्तियां बनाने और नागरिकों से ‘वोकल फॉर लोकल’ का पालन करते हुए स्थानीय कलाकारों से ही मूर्तियां खरीदने की अपील की। पीएम ने ग्राहकों को सचेत किया कि मूर्ति खरीदते समय उसके निर्माण सामग्री और उसे बनाने वाले देश की जानकारी अवश्य लें, ताकि चीनी उत्पादों पर निर्भरता कम हो सके। परिवार की सुरक्षा को सर्वोपरि बताते हुए पीएम मोदी ने सरकार की बीमा योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।