रुद्रपुर: पुलिस ने अलग अलग स्थानों से स्मैक की तस्करी में लिप्त तीन लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से हजारों की स्मैक बरामद की है।
30.69 ग्राम स्मैक बरामद हुयी
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार आदर्श कलोनी चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक सुरेन्द्र प्रताप बिष्ट पुलिस टीम के साथ गदरपुर रोड पर चेकिंग कर रहे थे। इस बीच फ्लाईओवर एवं एलायंस कालोनी के पास पुलिस ने संदिग्ध मालूम पड़ने पर एक व्यक्ति की तलाशी ली तो उसके कब्जे से 30.69 ग्राम बरामद हुयी। पूछताछ में पकड़े गये व्यक्ति ने अपना नाम सुमित दुआ पुत्र विनोद दुआ निवासी वार्ड नं. 11 मुख्य बाजार बताया। पुलिस ने सम्बंधित धारा में उसका चालान किया और कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेजने की कार्रवाई की गयी।
अन्य दो के कब्जे से स्मैक बरामद
वहीं मुखविर की सूचना पर ग्राम अमरपुर में एसआई मंगल सिंह ने पुलिस टीम के साथ ग्राम अमरपुर निवासी रूप सिंह उपर्फ रूपा पुत्र कुंवर सिंह और मलकीत सिंह पुत्र कक्का सिंह को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से क्रमशः 6.37 ग्राम और 5.67 ग्राम स्मैक बरामद की। दोनों का पुलिस ने सम्बंधित धाराओं में चालान कर दिया।