Site icon Khabribox

उत्तराखंड में अब इन सुपर बाइक्स पर पेट्रोलिंग करते नजर आएंगे पुलिस के जवान

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में अब पुलिस के जवान सुपर बाइक्स में पेट्रोलिंग करते नजर आएंगे।

यातायात निदेशालय ने तैयार किया प्रस्ताव

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब पुलिस जवान हार्ले डेविडसन या फिर बीएमडब्ल्यू जैसी सुपर बाइक्स से क्राइम और ट्रैफिक कंट्रोल करते हुए नजर आएंगे। इन सुपर बाइक्स को खरीदने के लिए बाकायदा यातायात निदेशालय ने प्रस्ताव भी तैयार कर लिया है। पहले चरण में 8 हाईटेक बाइक 1 करोड़ 68 लाख रुपये में खरीदी जाएंगी। साथ ही शोल्डर लाइट, बॉडी वन कैमरे, कन्वैक्स मिरर जैसे उपकरण भी खरीदे जाएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक आठ हार्ले डेविडसन या फिर बीएमडब्ल्यू जैसी हाईटेक बाइक खरीदी जाएगी। बताया है कि इसकी कीमत 3 लाख से 23 लाख रुपये तक की है।

Exit mobile version