Site icon Khabribox

पूनम यादव अरोकिया ऐलिश और विकास ठाकुर ने ताशकंद में चल रही राष्ट्रमंडल भारोत्तोलन चैंपियनशिप 2021 में तीन और पदक जीते

भारतीय भारोत्तोलक पूनम यादव, अरोकिया ऐलिश और विकास ठाकुर ने उज्बेकिस्तान के ताशकंद में चल रही राष्ट्रमंडल भारोत्तोलन चैंपियनशिप 2021 में तीन और पदक जीते हैं। भारत ने अब तक तीन स्‍वर्ण पदकों के साथ 12 पदक हासिल किए हैं।

76 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक जीता
पूनम यादव ने महिलाओं के 76 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक जीता। उन्होंने 98 किलोग्राम स्नैच और 122 किलोग्राम क्लीन एंड जर्क के साथ कुल 220 किलोग्राम भार उठाया। 2018 राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता भारत की ही आर अरोकिया ऐलिश ने कुल 214 किलोग्राम भार उठाकर इसी वर्ग में कांस्‍य पदक जीता। कनाडा की माया लेलॉर ने कुल 229 किलोग्राम भार उठाकर स्‍वर्ण पदक हासिल किया।

इससे पहले, राष्ट्रमंडल खेलों में दो बार के विजेता विकास ठाकुर ने पुरुषों के 96 किलोग्राम वर्ग में कांस्य पदक जीता था। सात बार के राष्ट्रीय चैंपियन विकास ठाकुर ने कुल 339 किलोग्राम भार उठाया।
इस बीच, भारतीय भारोत्तोलक जेरेमी लालरिननुंगा और अचिंता शुली ने 2022 में होने वाले बर्मिंघम खेलों के लिए सीधे क्वालिफाई कर लिया है। इन दोनों खिलाडि़यों ने ताशकंद में चल रही राष्ट्रमंडल भारोत्तोलन चैंपियनशिप में अपने-अपने-अपने वर्ग में स्वर्ण पदक जीते थे।

Exit mobile version