Site icon Khabribox

रूस में आया शक्तिशाली भूकंप, इतनी रहीं तीव्रता, जापान के लिए सुनामी की चेतावनी जारी

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। रूस के कामचटका प्रायद्वीप के पास शक्तिशाली भूकंप महसूस किया गया है।

भूकंप के झटके

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह भूकंप 8.0 तीव्रता का था। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 8.7 मापी गई। यूएस जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक भूकंप समंदर के नीचे आया है‌। वहीं जापान के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की गई है। इस संबंध में इसकी जानकारी जापान की मौसम विज्ञान एजेंसी ने बुधवार को दी। जिसमें बताया कि भूकंप सुबह 8:25 बजे (स्थानीय समयानुसार) आया और इसकी प्रारंभिक तीव्रता 8.0 दर्ज की गई। एजेंसी ने जापान के प्रशांत तट पर 1 मीटर तक की सुनामी की चेतावनी जारी की। कहा है कि अगले तीन घंटे में रूस और जापान के कुछ हिस्से में खतरनाक सुनामी की लहरें आ सकती हैं। फिलीपींस, मार्शल आइलैंड्स, पलाऊ और बाकी द्वीपों पर भी हल्की लहरें पहुंचने का खतरा है। अभी तक किसी नुकसान की सूचना नहीं है।

Exit mobile version